D.A.V. Centenary Public School, Haldwani

Affiliated to CBSE, New Delhi 110055. Affiliation No. 3530055, School Code: 81062

उत्तराखंड भाषा संस्थान द्वारा आयोजित भाषायी लेखन प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल हल्द्वानी के विद्यार्थियों ने लहराया परचम Back to Achievement Page
उत्तराखंड भाषा संस्थान द्वारा आयोजित भाषायी लेखन प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल हल्द्वानी के विद्यार्थियों ने लहराया परचम
​ उत्तराखंड भाषा संस्थान द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय 'भाषायी लेखन प्रतियोगिता 2026' में डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है।
​प्रतियोगिता के घोषित परिणामों में विद्यालय की कक्षा सातवीं की छात्रा जान्हवी कांडपाल और अदिति पांडे ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। वहीं सातवीं कक्षा की ही गरिमा जोशी तथा कक्षा छठी की छात्रा मनस्वी बिष्ट ने बेहतरीन लेखन क्षमता का परिचय देते हुए तृतीय स्थान हासिल किया है।
​छात्रों की इस शानदार सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अमित जोशी जी ने हर्ष जताते हुए कहा कि ​"यह उपलब्धि हमारे विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, भाषायी पकड़ और अध्यापकों के सही मार्गदर्शन का परिणाम है। भाषायी प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर स्थान बनाना पूरे विद्यालय परिवार के लिए अत्यंत गर्व का विषय है।"
​प्रधानाचार्य जी ने प्रतिभावान विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा मार्गदर्शक अध्यापकों को बधाई दी और सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Contact Us ↓
 

D.A.V. Centenary Public School
Post Office - Hari Nagar, Himmatpur Malla,
Kusumkhera, Haldwani,
District - Nainital, U.K. - 263139
Phone: 05946260584, 05946260351, 7505336910
        
E-mail Id: [email protected]


Like Us on:
     
Location Map ↓