D.A.V. Centenary Public School, Haldwani

Affiliated to CBSE, New Delhi 110055. Affiliation No. 3530055, School Code: 81062

Event Detail  
डीएवी स्कूल हल्द्वानी में भारतीय अंडर 19 क्रिकेट टीम के कप्तान एशिया कप विजेता लक्ष्य रायचंदानी का हुआ भव्य स्वागत
Event Start Date : 25/11/2026 Event End Date 25/11/2026

*डीएवी स्कूल हल्द्वानी में भारतीय अंडर 19 क्रिकेट टीम के कप्तान, एशिया कप विजेता लक्ष्य रायचंदानी का हुआ भव्य स्वागत*
आज दिनांक 25 नवम्बर 2026 को *डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी के पूर्व छात्र और भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के कप्तान लक्ष्य रायचंदानी* का विद्यालय में *बतौर एशिया कप विजेता कप्तान प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। लक्ष्य की कप्तानी में भारत ने हाल ही में फाइनल मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराकर अंडर-19 एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था। एशिया कप जीतने के बाद जब लक्ष्य अपने स्कूल पहुंचे, तो पूरा विद्यालय खुशी से झूम उठा। विद्यार्थियों ने तालियों, फूलों और नारों के साथ लक्ष्य का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यालय में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य महोदय श्री अमित जोशी जी ने लक्ष्य राय चंदानी को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। लक्ष्य के साथ आए उनके पिता श्री राजेश रायचंदानी व लक्ष्य के बड़े भाई का भी प्रधानाचार्य जी द्वारा पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत व अभिनन्दन किया गया। अपने संबोधन में प्रधानाचार्य श्री अमित जोशी जी ने कहा कि लक्ष्य की यह उपलब्धि केवल उनकी नहीं, बल्कि पूरे विद्यालय और हल्द्वानी क्षेत्र के साथ-साथ पूरे राज्य व देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य से प्रेरणा लेकर अनुशासन, मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया और लक्ष्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान लक्ष्य ने भी विद्यार्थियों से अपने अनुभव साझा किए और उन्हें बड़े सपने देखने तथा उन्हें पूरा करने के लिए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व में मिले विद्यालय के मार्गदर्शन तथा स्वागत समारोह के प्रति विद्यालय परिवार का आभार प्रकट किया। इस स्वागत समारोह के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अमित जोशी जी सहित समस्त शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह, गर्व और हर्ष का माहौल छाया रहा।

 
 
Contact Us ↓
 

D.A.V. Centenary Public School
Post Office - Hari Nagar, Himmatpur Malla,
Kusumkhera, Haldwani,
District - Nainital, U.K. - 263139
Phone: 05946260584, 05946260351, 7505336910
        
E-mail Id: [email protected]


Like Us on:
     
Location Map ↓