डी ए वी स्कूल, हल्द्वानी में पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हिंदी दिवस, विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन। आज दिनांक 14 सितम्बर 2026 को डी ए वी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी में हिंदी दिवस के विशेष अवसर पर विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों/प्रतियोगिताओं का आयोजन कर पूर्ण हर्षोउल्लास से हिंदी दिवस मनाया गया । इस दौरान विद्यालय में कविता वाचन, भाषण, हिंदी गीत नृत्य प्रस्तुति/ नाट्य मंचन जैसी गतिविधियाँ व पोस्टर मेकिंग/ स्लोगन लेखन प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया जिनमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया व अपनी अभिव्यक्ति के माध्यम से हिंदी भाषा की गरिमा व महत्व को प्रदर्शित किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य महोदय श्री अमित जोशी जी ने सभी प्रतिभागियों की प्रस्तुति व हिंदी भाषा आधारित गतिविधियों की सराहना की तथा राष्ट्र की प्रगति में हिंदी भाषा के योगदान एवं हिंदी की सिद्धता व विशिष्टता से सभी विद्यार्थियों को अवगत कराया। विद्यालय के प्रधानाचार्य महोदय ने अपने सम्बोधन में हिंदी की गौरव गाथा का वर्णन करते हुए कहा कि हिंदी हमारी अभिव्यक्ति की सरल सहज भाषा होने के साथ-साथ एक आत्मीयता का भाव भी है जिसका संरक्षण एवं संवर्धन करना हम सबका परम दायित्व है। विद्यालय में आयोजित इस आयोजन के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य महोदय श्री अमित जोशी जी, समस्त शिक्षकगण तथा विद्यालय के सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।