D.A.V. Centenary Public School, Haldwani

Affiliated to CBSE, New Delhi 110055. Affiliation No. 3530055, School Code: 81062

Event Detail  
डी ए वी सीनियर सेकेंड्री स्कूल मे भारत स्काउट्स - गाइड्स शिविर का समापन
Event Start Date : 21/08/2026 Event End Date 22/08/2026

डी ए वी सीनियर सेकेंड्री स्कूल मे भारत स्काउट्स - गाइड्स शिविर का समापन
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संस्था नैनीताल के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय शिविर का आयोजन डी ए वी स्कूल में किया गया l इस शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों और युवाओं का सर्वांगीण विकास करना है, ताकि वे जिम्मेदार, अनुशासित और समाजोपयोगी नागरिक बन सकें l बच्चों में ​चरित्र निर्माण एवं अनुशासन, ईमानदारी, वफादारी, आज्ञाकारिता और आत्म- नियंत्रण जैसे नैतिक मूल्यों का विकास करना, शारीरिक एवं मानसिक विकास, आउटडोर गतिविधियों, कैंपिंग, खेल और हाइकिंग के माध्यम से शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक सतर्कता को बढ़ाना। ​आत्मनिर्भरता और जीवन कौशल गांठें बांधना, तंबू लगाना, खाना बनाना और प्राथमिक सहायता जैसी व्यावहारिक कलाएं सिखाकर बच्चों को आत्मनिर्भर बनाना, "दूसरों की सहायता करना" स्काउटिंग का मूल मंत्र है। आपदा प्रबंधन, स्वच्छता अभियान और सामुदायिक सेवा के ज़रिए बच्चों में निस्वार्थ सेवा भावना जगाना। टोली प्रणाली के ज़रिए टीम वर्क, निर्णय लेने की क्षमता और नेतृत्व गुणों का विकास करना। इस शिविर में डी ए वी स्कूल के अतिरिक्त लिटिल फ्लावर स्कूल , न्यू मान्टेशरी स्कूल, दीप्ति सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल, वुड लेंड सीनियर सेकेण्ड्री पब्लिक स्कूल, सनबीम सीनियर सेकेंड्री स्कूल के कुल 150 छात्र - छात्राओं ने प्रतिभाग किया l भारत स्काउट -गाइड की तरफ से श्री कमलेश कुमार सती जिला स्काउट मास्टर, श्री उमेश तिवारी, श्री सुरेश चंद्र पाठक और गाइड विंग में श्रीमती सीमा सेन जिला संगठन आयुक्त गाइड, श्रीमती सरिता सामंत, श्रीमती अनुराधा पाण्डेय ने बच्चों को बड़े मनोयोग से प्रशिक्षण दिया l प्रशिक्षण मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल के निर्देशन में और संस्था अध्यक्ष श्री नरेन्द्र साह के कुशल संचालन में सम्पन्न हुआ l शिविर संचालन में प्रिंसिपल डी ए वी आदरणीय श्री अमित जोशी जी एवं स्काउट गाइड प्रभारी श्रीमती मुन्नी पंत का सराहनीय योगदान रहा

 

 
 
Contact Us ↓
 

D.A.V. Centenary Public School
Post Office - Hari Nagar, Himmatpur Malla,
Kusumkhera, Haldwani,
District - Nainital, U.K. - 263139
Phone: 05946260584, 05946260351, 7505336910
        
E-mail Id: [email protected]


Like Us on:
     
Location Map ↓