महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती
Event Start Date : 12/02/2026 Event End Date 12/02/2026
डीएवी, विद्यालय (हल्द्वानी)के प्रांगण में आर्य समाज के संस्थापक और महान समाज सुधारक महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय में विशेष प्रार्थना सभा और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ विद्यालय के प्रधानाचार्य ने महर्षि दयानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को महर्षि के दिखाए 'वेदों की ओर लौटो' के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।
छात्रों द्वारा महर्षि दयानंद के जीवन संघर्षों और समाज सुधार (जैसे नारी शिक्षा और छुआछूत उन्मूलन) पर आधारित एक लघु नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। साथ ही, देशभक्ति गीतों और भजनों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।