D.A.V. Centenary Public School, Haldwani

Affiliated to CBSE, New Delhi 110055. Affiliation No. 3530055, School Code: 81062

Event Detail  
खंड स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता
Event Start Date : 15/10/2024 Event End Date 16/10/2024

उत्तराखंड संस्कृत अकादमी के तत्वाधान में आयोजित खंड  स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता  का दो दिवसीय आयोजन 15 अक्टूबर,2024 से 16 अक्टूबर,2024 के मध्य डी.ए.वी विद्यालय,हल्द्वानी के सभागार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी श्री तारा सिंह जी एवं  डी.ए.वी. विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अमित जोशी जी के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। सर्वप्रथम डी.ए.वी के छात्र-छात्राओं ने वैदिक मंगलाचरण,सरस्वती वंदना, स्वागत गीत द्वारा अतिथियों का स्वागत किया। तत्पश्चात मंच पर  संस्कृत भाषा में नाटक, समूहगान, समूहनृत्य , वाद- विवाद,आशुभाषण एवं श्लोक उच्चारण प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें शहर के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। संस्कृत समूह गान प्रतियोगिता में डी.ए.वी. हल्द्वानी  के छात्र - छात्राओं ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया।

 
 
Contact Us ↓
 

D.A.V. Centenary Public School
Post Office - Hari Nagar, Himmatpur Malla,
Kusumkhera, Haldwani,
District - Nainital, U.K. - 263139
Phone: 05946260584, 05946260351, 7505336910
        
E-mail Id: [email protected]


Like Us on:
     
Location Map ↓