D.A.V. Centenary Public School, Haldwani

Affiliated to CBSE, New Delhi 110055. Affiliation No. 3530055, School Code: 81062

Event Detail  
अंतरसदनीय हिंदी भाषण प्रतियोगिता
Event Start Date : 02/09/2024 Event End Date 02/09/2024

डी.ए.वी सेंटनरी पब्लिक स्कूल में सोमवार को ‘ मशीनें क्या कभी सोच सकती हैं?‘ विषय पर अंतरसदनीय हिंदी भाषण प्रतियोगिता -2024 का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा ग्यारह एवम् कक्षा बारह तक के छात्र- छात्राओं (प्रत्येक सदन से 4 प्रतिभागी )ने बडे़ उत्साह से भाग लिया।
इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों में भाषिक क्षमता का विकास करना और मौखिक झिझक को दूर कर आत्मविश्वास को बढाना था । 
इस कार्यक्रम के निर्णायक मंडल के रूप में श्री सत्येन्द्र शुक्ला एवं श्रीमती कंचन बवाडी जी उपस्थित थी। उन्होंने छात्रों के आत्मविश्वास,उच्चारण,प्रस्तुतिकरण,प्रयास एवं विषयवस्तु की सराहना की तथा इसके आधार पर मूल्यांकन किया। इस अवसर पर सभागार में कक्षा ग्यारह - बारह के विद्यार्थीगण उपस्थित थे।कक्षा बारह की उन्नति उपाध्याय ने भी दर्शक वर्ग में से आकर उपरोक्त विषय पर अपने विचार सांझा किए।मंच का संचालन कक्षा ग्यारह की दिशा उपाध्याय ने सफलतापूर्वक किया।
 
 
Contact Us ↓
 

DAV Centenary Public School
P/O - Harinagar, Himmatpur Malla,
Kusumkhera, Haldwani,
District - Nainital, U.K. - 263139
Phone: 05946298584, 05946260351,
              05946260584
E-mail Id: [email protected]


Like Us on:
     
Location Map ↓